Hello friends, आप सभी का monutech.in blog पर स्वागत है। इस लेख में आज हम सीखेंगे पिंपल कैसे हटायें? के बारे में। पिंपल की समस्या एक आम समस्या है, जो ज्यादातर युवा लड़के, लड़कियों में देखने को मिलती है। यह कई कारणों से हमारे चेहरे पर आ जाते हैं। और इन पिंपल्स के कारण हम दूसरों के सामने अपना चेहरा दिखाने में भी शर्मिंदगी महसूस करते हैं। अब सवाल आता है कि ये पिंपल्स आते कहां से हैं? यानी स्किन की कौन सी लेयर से आते हैं। स्किन के अंदर डरमिस्ट नाम की दूसरी लेयर होती है, वहां पर ऑयल बनाने वाली ग्लैड बनती है। जिसे ऑयल ग्लैड कहा जाता है। यह हमारे शरीर में ऑयल के लेवल को कम या ज्यादा करती है।
जैसे ही शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होते हैं, हमारे शरीर में Nutritions की कमी होने लगती है। साथ ही हमारी स्किन के अंदर ऑक्सीजन का लेवल भी कम होने लगता है। इस वजह से जो ऑयल ग्लैड होता है वह ज्यादा ऑयल का प्रोडक्शन करता है जिसकी वजह से पिंपल्स होने के चांस भी बढ़ जाते हैं। पिंपल कैसे हटायें? आइए जानते हैं विस्तार से।
पिंपल्स होने के कारण
पिंपल्स होने के चार प्रमुख कारण होते हैं –
- अत्यधिक सीबम का निर्माण
- हेयर (3) फॉलिकल्स में मृत त्वचा और सीबम का जमा होना
- बैक्टीरिया
- चोट से होने वाली सूजन
इसके अलावा हार्मोंस में होने वाले बदलाव, खराब खानपान के कारण भी पिंपल्स हो जाते हैं। आइए नीचे विस्तार से जानते हैं-
Also Read: Weight Loss कैसे करें Fast
1. हार्मोंस में होने वाले बदलाव
जब हम किशोरावस्था में आते हैं तो वसामय ग्रंथियां फैल जाती हैं, जिसकी वजह से यह अधिक तेल का उत्पादन करने लगता है। सेक्स हार्मोंस के कारण वसामय ग्रंथियां अतिसक्रिय होने लगती हैं। इसके तनाव के कारण भी हार्मोंस में बदलाव होने लगता है। जिसकी वजह से पिंपल्स निकलने लगते हैं।
2. स्टेरॉयड्स
फर्टिलिटी को बढ़ाने वाली दवाओं से भी पिंपल्स हो जाते हैं। बॉडी बिल्डिंग के उद्देश्य से लिए जाने वाले स्टेरॉयड्स से भी पिंपल्स हो जाते हैं। तो हमें इन सब के सेवन पर ध्यान देना होगा।
3. खराब खानपान
खराब खानपान की आदतों से पेट में कब्ज हो जाती है, जिससे पिंपल्स होने लगते हैं। कई बार हम लोग फास्ट फूड, जंक फूड, आदि चीजों का सेवन भारी मात्रा में करते हैं, जिसकी वजह से भी पिंपल्स आने लगते हैं।
4. तनाव
तनाव भी एक मुख्य कारण होता है, जिसकी वजह से हार्मोंस रिसने लगते हैं और वसामय ग्रंथियों से ऑयल निकलने लगता है। जिससे पिंपल्स होने लगते हैं।
पिंपल कैसे हटायें?
पिंपल्स हटाने के लिए अनेकों प्रकार के उत्पाद बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन घरेलू उपाय करके पिंपल्स से छुटकारा पाना सबसे अच्छा और आसान तरीका है। तो आइए पिंपल कैसे हटायें? इसके बारे में कुछ घरेलू नुस्खे जानते हैं –
1. मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी में विभिन्न प्रकार के उपयोगी प्राकृतिक घटक मौजूद होते हैं। मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए तैलीय घटकों को अलग करने का काम करती है। साथ ही इसके उपयोग से चेहरे पर चमक भी आने लगती है। यह तैलीय त्वचा के लिए रामबाण औषधि है।
ऐसे इस्तेमाल करें
मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। बाद में इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं और सूखने दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इस उपाय को आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
2. एलोवेरा जेल
एलोवेरा के अनगिनत फायदे हैं त्वचा हो या बाल एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आप इसका घर पर कर सकते हैं।
ऐसे इस्तेमाल करें
एलोवेरा जेल को शहद, मुल्तानी मिट्टी और हल्दी के साथ पेस्ट बनाकर पिंपल्स पर लगाएं। इससे पिंपल्स कुछ ही दिनों में गायब हो जायेंगे।
3. नारियल का तेल
नारियल तेल में एंटी-इमफ्लेमेटरी और इंटीबेक्टिरियल गुण होते हैं। जो पिंपल्स को बढ़ने से रोकते हैं। नियमित इस्तेमाल से जल्द आराम मिलता है।
ऐसे इस्तेमाल करें
कॉटन बॉल की सहायता से नारियल तेल को पिंपल्स पर लगाएं। यदि हर रोज आप इस उपाय को करते हैं तो आपके पिंपल्स चार से सात दिन में गायब हो जायेंगे।
4. शहद
शहद एक एंटीसेप्टिक के रूप में काम करता है। इसीलिए हर तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट में इसका उपयोग किया जाता है। यह त्वचा के साथ-साथ हमारे शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है।
ऐसे इस्तेमाल करें
शहद को सीधे पिंपल्स पर लगाएं। बाद में गीले कपड़े से पोंछ लें।
5. बर्फ
बर्फ चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसका इस्तेमाल रोमछिद्रों को बंद कर चेहरे को चमकदार बनाने में मदद करता है।
ऐसे इस्तेमाल करें
आइस क्यूब को किसी साफ कपड़े में बांध लें। फिर पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं। बर्फ को सप्ताह में तीन या चार बार लगाएं। इससे पिंपल्स सूख जाते हैं और निशान भी नहीं रहते।
FAQS
1. पिंपल्स को जड़ से खत्म कैसे करें?
अगर आप पिंपल्स को जड़ से खत्म करना चाहते हैं, तो आपको आयुर्वेदिक घरेलू उपाय करने होंगे।
2. पिंपल किसकी कमी से होते हैं?
विटामिन ए की कमी से भी पिंपल्स हो जाते हैं। इसके अलावा पेट में होने वाली कब्ज भी पिंपल्स का कारण बन जाती है। इसके अलावा हमारे शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से भी पिंपल्स हो जाते हैं।
3. चेहरे के दाने हटाने वाली क्रीम कौन सी है?
बायोटिक बायो विंटर एंटी-एक्ने क्रीम, ममाअर्थ बाय बाय एक्ने फेस क्रीम आदि का प्रयोग कर सकते हैं।
4. 1 दिन में दाग धब्बे कैसे हटाए?
हल्दी पाउडर में थोड़ा सा दूध और शहद मिलाकर लगाने से आपके चेहरे से दाग धब्बे कम होते हैं, साथ ही चेहरे पर चमक भी आने लगती है।
Conclusion
दोस्तो इस लेख में आपने सीखा पिंपल कैसे हटायें? के बारे में। उम्मीद करता हूं पिंपल कैसे हटायें? के बारे में आपको विस्तार से जानकारी मिल चुकी है। मेरा आप से निवेदन है कि इस जानकारी को अपने आस-पड़ोस, रिश्तेदारों, और मित्रों के साथ Share करें, जिससे सब लोगों को हेल्प हो सके।